![]() |
ऋषि कपूर |
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं। कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है।
बता दें, ऋषि कपूर 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि ऋषि कपूर को सांस लेने में बुहत तकलीफ थी इसी वज़ह से उनकी फैमिली ने ऋषि कपूर को हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाया था।
बता दे, ऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे थे। फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।
29 अप्रैल को हिंदी सिनेमा ने एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) को खोया था। अब इरफान के निधन के 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर अलविदा कह गए। बैक टू बैक दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है।
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस और ऐक्टर ऋषि कपूर के निधन पर शोक जता रहे हैं। बता दें, ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा मेंं उनका बुहत बड़ा योगदान दिया था। ऋषि कपूर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।
ऋषि kapoor का निधन 30 April 2020
फिल्म इंडस्ट्री ने 24 घंटे के अंदर दूसरे दिग्गज को खो दिया है। आज सेवरे 8:45 मिनट पर मुंबई के अस्पताल में अभिनेता ऋषि कपूर ने आखिरी सांसे ली। इरफान खान के निधन के बाद ये खबर बेहद दुखनीय और असहनीय है।
सोशल मीडिया पर मानो सैलाब आ गया है। कैंसर से लड़ाई लड़ते-लड़ते ऋषि कपूर ने दम तोड़ दिया। वह परिवार और फैंस को अकेला छोड़ गए। लेकिन उन्होंने अपने काम से एक छाप छोड़ी है जिसे कोई मिटा नहीं सकता।
ऋषि कपूर भले ही हमारे बीच न हो लेकिन उनके वह सवाल आज भी जहन में उठ रहे हैं जब ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा था और उनके साथ मे बेटा रणबीर कपूर और पत्नी नीतू सिंह थी। वह परिवार से लगातार भारत और फिल्मों का हालचाल पूछा करते थे।
मनोरंजन जगत में वह काफी कुछ विरासत में छोड़ गए हैं। सूत्रों से मालूम हुआ हैं कि अस्पताल में अंतिम समय में भी डॉक्टरों को भी एंटरटेन कर रहे थे। कल जब ऋषि कपूर की तबीतय बिगड़ी तो देर रात उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे और फिर उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया लेकिन सुबह वह दुनिया को अलविदा कह गए।
ऋषि कपूर ने जब रणबीर कपूर से कही दिल की बात
कैंसर से पीड़ित थे ऋषि कपूर
पिछले लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। वह न्यूयॉर्क से कुछ समय पहले इलाज करवा कर वापस लौटे थे।
सबको रूला कर चले गए ऋषि कपूर
सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर तमाम राजनेताओं और सेलिब्रेटिज ने दुख व्यक्त किया है। इस खबर पर मानों किसी को यकीन ही नहीं हो रहा। अमिताभ बच्चन ने तो कहा कि वह ऐसा महसूस कर रहे हैं मानों सब बर्बाद हो गया है।
ऋषि कपूर फेमली |
-
24 घंटे में दो दिग्गज खोए
29 अप्रैल को इरफान खान का निधन हुआ। इसके कुछ घंटे बाद ऋषि कपूर के निधन की खबर ने हिला दिया है।
Pray for Rishi kapoor